Jharkhand

जमशेदपुर : लता मंगेशकर के नाम 20 रुपये का सिक्का जारी करने की मांग, सिने स्टार माधुरी दीक्षित प्रशंसक पप्पू सरदार ने की पहल

Jamshedpur : सिने स्टार माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने सुरों की मल्लिका भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर 20 रुपये का सिक्का जारी करने की मांग की है. साथ ही इस दिशा में पहल करते हुये उन्होंने गुरुवार को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा रिजर्व बैंक के गवर्नर के नाम डाक के माध्यम से पत्र भेजा है.

बिष्टुपुर मुख्य पोस्ट ऑफिस में सीनियर पोस्टमास्टर अंजना मि़त्रा को स्पीड पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रिजर्व बैंक के गवर्नर को भेजने के लिए मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर सीनियर पोस्टमास्टर अंजना मि़त्रा ने कहा कि यह मांग पत्र सही समय और सही पत्ता पर पहुंच जायें, इसकी जिम्मेदारी विभाग की है. मालूम हो कि पप्पू सरदार ने बंगाल के कारीगरों के सहयोग से एक कृत्रिम 20 रुपये के धातु के सिक्के का निर्माण कराया है. उस सिक्के को उन्होंने बीते 15 मई को माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के मौके पर मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया था. वहीं, पप्पू सरदार का कहना है कि भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर को पूरा विश्व जानता है और उनके आवाज ने संगीत के क्षेत्र मे भारत देश को ख्याति दिलायी है. वह देश के हर एक संगीत प्रेमी के दिलो में बसती है, साथ ही सभी गायक उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. ऐसे में उनकी याद मे भारत सरकार से 20 रुपये का सिक्का जारी करने के मामले में पहल की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : छिन गया 80 वर्षीय वृद्धा का एक मात्र सहारा, बेटी के अंतिम संस्कार तक के रुपये नहीं

Related Articles

Back to top button