
Patna: जिले के दुल्हिन बाजार में प्रेम प्रसंग में युवक ने अपने दादा की हत्या के प्रतिशोध में अपनी प्रेमिका के पिता को ही मौत के घाट उतार दिया था. पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने टीम गठन कर युगल प्रेमी को पटना से देर रात गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष जब प्रेमी ने प्रतिशोध की बात बताई तो पदाधिकारियों के होश उड़ गए. घटना दुल्हिन बाजार के सरकुना गांव की है. बताया जाता है दुल्हन बाजार के सरकुना गांव की उमेश यादव की बेटी डेजी कुमारी को त्यागी यादव के बेटी विकास कुमार से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 16 अप्रैल 2019 को विकास कुमार डेजी के साथ फरार हो गया. 18 अप्रैल को डेजी के परिजनों ने दुल्हिन बाजार थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया. इस घटना से आक्रोशित उमेश यादव ने 30 अप्रैल को विकास के दादा धरीक्षण सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड से विकास के दिल में प्रतिशोध की भावना जगने लगी. विकास ने अपने दादा के हत्या का बदला लेने के लिए अपनी प्रेमिका डेजी के पिता उमेश यादव को गोलियों से भून डाला था.




