JharkhandLead NewsRanchi

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा

Ranchi: बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कृषि संकाय के स्टूडेंट्स और शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने दूसरे दिन हंगामे का रूप ले लिया. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आज भी यूनिवर्सिटी गेट को जाम किए हुए थे और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी बीच यूनिवर्सिटी की ही एक कर्मचारी स्कूटी से निकल रही थी तभी स्टूडेंट्स उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे इसी बीच हंगामा हुआ और कई स्टूडेंट्स को चोटे आई हैं.

इसे भी पढ़ें:जानें कौन हैं नये मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, क्या है इनका झारखंड कनेक्शन

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कांके के सीईओ और वीडियो विश्वविद्यालय गेट पहुंचे और स्टूडेंट की मांग सुनी साथ ही जो घटनाक्रम हुआ है उसकी जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात भी कही.

बताते चलें कि बुधवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के छठे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे थे जहां शिक्षकेत्तर कर्मचारी अगम लाल महतो से रिजल्ट प्रकाशन को लेकर बस कर बैठे बस मारपीट पर उतर आई जिसके बाद स्टूडेंट कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे.

इसे भी पढ़ें:चुनाव आयोग ने की घोषणा- झारखंड में 10 जून को राज्यसभा चुनाव

Related Articles

Back to top button