JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : सूबे के मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट का उद्घाटन, सहियाओं का मानदेय बढ़ाने पर जोर

Jamshedpur : केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुजरात के बड़ोदरा स्थित केवड़िया स्थित टैंट सिटी नर्मदा में बीते गुरुवार से तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर के अंतिम दिन शनिवार को झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की बेवसाइट https://www.nhp.gov.in/ का उद्घाटन किया.

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में स्वास्थ्य साहियाओं का मानदेय बढ़ाने की जोरदार पैरवी की. शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कर रहे थे. आयोजन का उद्देश्य चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्रों से संबंधित नीतियों व कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा और आम लोगों के लाभ के लिए इन नीतियों व कार्यक्रमों के बेहतर कार्यान्वयन के तरीकों और साधनों की सिफारिश करना रहा.

इस स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने किया. शिविर में भारत सरकार की स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल एडमिरल डीके जोशी, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित पच्चीस राज्यों औक केंद्रीय शासित प्रदेशों के मंत्री व आला अधिकारियों ने भाग लिया. इसमें झारखंड का प्रीतिनिधित्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा परिवार कल्याण विभाग अरूण कुमार सिंह एवं झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के कार्यक्रम निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह ने किया.

चिंतन शिविर के तीसरे दिन के सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल, भारत सरकार की स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मंचासीन रहे. शिविर के तीसरे दिन के सत्र में झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की बेवसाइट का उदघाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में स्वास्थ्य साहियाओं का मानदेय बढ़ाने की वकालत की.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य साहियायें दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी स्वास्थ्य सेवाये सेवाएं दे रही हैं. चाहे टीकाकरण अभियान हो या स्वास्थ्य संबंधित सहायता देनी हो, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी लगभग हर परियोजनाओं में इन साहियाओं की अच्छी सहभागिता रहती है. ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की स्वास्थ्य संबंधी परियोजना में साहियों की भूमिका रीढ़ की हड्डी जैसी होती है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में साहियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कोरोना की विषम परिस्थिति में जमीनी स्तर पर साहिया ने अतुलनीय कार्य किया है. इसकी सबों ने जमकर सराहना की.

ये भी पढ़ें- जानिए इंकैब के किस मामले में टाटा स्टील-जुस्को के एमडी समेत शीर्ष अधिकारियों पर दायर फौजदारी मुकदमे में हुई सुनवाई

Related Articles

Back to top button