
Lohardaga: जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के गडरपो पंचायत अंतर्गत लालपुर गांव से बुधवार की देर रात अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने अंगनू उरांव नाम के ग्रामीण का अपहरण कर लिया. अपहरण की सूचना पर पुलिस कारवाई में जुट गई.
इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, बताया जा रहा है कि ये अपह्त व्यक्ति अंगनू उरांव का शव है. लेकिन इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ेंः#VizagGasLeak: 8 लोगों की मौत, 800 अस्पताल में भर्ती, हादसे को लेकर पीएम मोदी की आपात बैठक
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब 3 नकाबपोश अपराधी अंगनू उरांव के घर पहुंचे. इस दौरान अपराधियों ने मोबाइल की तलाशी लेते हुए अंगनू उरांव की पत्नी को पानी लाने को कहा. अपराधियों की बात पर डरे-सहमे वे घर के भीतर पानी लाने घुसे, इसी बीच नकाबपोश अपराधियों ने उसके पति अंगनू का अपहरण कर अपने साथ ले गये.
एक व्यक्ति का मिला है शव: एसपी
इस मामले में लोहरदगा एसपी प्रियंका मीना ने कहा कि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है .उसकी शिनाख्त कराई जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि अपह्त व्यक्ति का ही शव बरामद हुआ है.
इसे भी पढ़ेंःBJP प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक, रिम्स में भर्ती




