
Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के द्वारा विगत एक माह पूर्व बैठक कर विवि अंतर्गत अध्ययनरत छात्र हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये थे. इतना ही नहीं, छात्र संघ द्वारा उक्त सभी मांगों को विश्विद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा गया था. साथ ही ससमय मांगों पर साकरात्मक कार्रवाई करते हुए छात्र हित में फैसले लेने की गुहार लगायी गयी थी, लेकिन मांग किये एक माह बीत जाने के बावजूद कोल्हान विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. जिससे नाराज छात्र संघ के पदाधिकारियों ने आगामी 9 मई को चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्यालय प्रांगण में जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया है.
छात्रों को मौलिक सुविधा प्रदान करने में विश्वविद्यालय असफल
इस संबंध में जानकारी देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़ ने बताया कि विगत दिनों छात्र हित में विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया गया था, लेकिन महीना बीत जाने के बाद भी मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई सार्थक पहल अबतक नहीं हुई है. कहा कि कोल्हन विश्वविद्यालय में अनुसूचित जनजाति के छात्र पढ़ते है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. भारत का संविधान भी इन छात्रों को विशेष सुविधा देने की वकालत करता है, लेकिन अत्यंत दुख की बात है कि बार-बार मांग करने की बावजूद यहां के विद्यार्थियों को मौलिक सुविधा उपलब्ध करने में विश्वविद्यालय प्रशासन असमर्थ है.
ये हैं छात्र संघ की मुख्य मांगे
- कोल्हन विश्वविद्यालय में सत्र काफी विलंब से चल रही है. इस कारण यूजी सेमेस्टर फिफ्थ को सिक्स्थ में प्रमोट किया जाये, ताकि छात्र समय रहते पढ़ाई पूरा कर सके.
- कोल्हन विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेज में निर्धन छात्र कोष की स्थापना की जाये, ताकि वैसे विद्यार्थी जो गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर है. उनका नामांकन निर्धन छात्र कोष के माध्यम से कॉलेजों में हो सके.
- विगत दिनों वोकेशनल विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों एवं शिक्षक की बहाली को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा अभ्यर्थी को बहाल करना था, लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस पर कोई पहल नहीं हो रहा है. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुसूची जारी की जाये.
- कोल्हन विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेज में खेल नीति के तहत खेल सामग्री के साथ-साथ खेल शिक्षक उपलब्ध कराया जाये.
ये थे उपस्थित
मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़, पीजी विभाग छात्र संघ अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, संजीत बिरुवा, पवन महतो, सहीराम महतो, सनी हेंब्रम, राजश्री प्रधान, दीपाली महतो, शुरू गोप, विजयंती हेरेंज, बसंती कोड़ा, मिली जामुदा, बींदीया केरकेट्टा, विंधेश्वरी मांझी, रेशमी बारिक, शिवानी बंकीरा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- करोड़ों रुपये फूंकने के बाद भी फिर से हरा हो गया बड़ा तालाब का पानी




