
Kolkata : कोलकाता के चितपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता का शव लटका हुआ मिला है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का नाम अर्जुन चौरसिया बताया जा रहा है. अर्जुन की बॉडी कोलकाता के कोसीपोर इलाके में लटकी हुई मिली है. हालांकि बीजेपी हत्या का दावा कर रही है. ये घटना उस समय सामने आई है, जब अमित शाह कोलकाता में हैं. जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने बीजेपी नेता चौरसिया के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली से लौट रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
क्या कहती हैं भाजपा कार्यकर्ता की मां
वहीं भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन की मां ने कहा कि वह न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी. उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर एम्स के किसी भी डॉक्टर के नेतृत्व में विशेष टीम के गठन की मांग की है, ताकि शव का पोस्टमार्टम किया जा सके.
उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है. उनके आवेदन को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में MHA ने प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है.
बता दें कि शुक्रवार की सुबह उत्तरी कोलकाता में भाजपा नेता का शव मिला था. उत्तर कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे का दावा है कि भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता की बॉडी शुक्रवार सुबह लटकी हुई मिली है. उन्होंने कहा कि वह बहुत कुशल थे, हमने कल रात उनके नेतृत्व में 200 बाइक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी. लेकिन आज सुबह उन्हें घोष बागान रेल यार्ड में मृत पाया.
इसे भी पढ़ें : 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: उत्तराखंड को हरा कर जीत के साथ झारखंड की शुरुआत
इससे पहले भी हुई हैं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं
हालांकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता की हत्या का पहला मामला नहीं है. इससे पहले नवंबर में पूर्व मिदनापुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. बीजेपी कार्यकर्ता का नाम शंभु माइती था.
डेरिया दिघी क्षेत्र के नंटू प्रधान कॉलेज के पास केलेघई नदी के समीप शंभू को कुछ लोगों ने घायल हालत में देखा था. शंभू के बदन में जगह-जगह घाव के निशान थे. लेकिन जैसे ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने शंभू को मृत घोषित कर दिया था.
इसे भी पढ़ें : पुलिस साइंस की पढ़ाई करा कर सीधी नियुक्ति का किया था वादा, आज भी नौकरी का इंतजार कर रहे 90 युवा टाना भगत




