
Patna: देश भर में बढ़ती जनसंख्या को लेकर राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण ने पांचवें दौर की रिर्पोट जारी की है. जनसंख्या वृद्धि के मामले में बिहार अन्य राज्यों की तुलना में सबसे आगे है. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत का कुल प्रजनन दर 2.2 प्रतिशत से गिरकर 2.0 हो गया है. जो जनसंख्या नियंत्रण में सहायक साबित हो रहा है. लेकिन बिहार की बात करें तो यह अन्य राज्यों की तुलना में इस बार भी फिसड्डी साबित हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के बड़े राज्यों में बिहार इस मामले में सबसे ज्यादा अव्वल है. बिहार का प्रजनन दर 2.98 है. जो जनसंख्या वृद्धि के लिए काफी खतरनाक साबित हो रही है. हालांकि इसके पीछे चार और राज्य हैं. जिसमें मेघालय 2.91, उत्तर प्रदेश 2.35, झारखंड 2.26 और मणिपुर 2.17 शामिल है.
इसे भी पढ़ें : Bengal News: कोलकाता में लटकी मिली BJP कार्यकर्ता की लाश, भाजपा ने कहा हत्या की गयी
इनमें सबसे बड़े राज्यों में बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल है. इन दोनों राज्यों में अभी भी प्रति दंपति शिशु की संख्या दो से ज्यादा है. सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि संस्थागत जन्म भारत में 79 प्रतिशत से बढ़कर 89 प्रतिशत हो गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 87 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 94 प्रतिशत जन्म संस्थानों में दिया गया है. बिहार के मामले में भी यही स्थिति है और राज्य में शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण इलाकों में जन्मदर ज्यादा है.
एनएफएचएस-5 के अनुसार, एनएफएचएस-4 में 62 प्रतिशत की तुलना में 12-23 महीने (77 प्रतिशत) आयु वर्ग के तीन-चौथाई से अधिक बच्चों का पूरी तरह से टीकाकरण किया गया था. पिछले चार वर्षों के दौरान देश में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में स्टंटिंग 38 फीसदी से थोड़ा कम होकर 36 फीसदी हो गया है. 2019-21 में, शहरी क्षेत्रों (30%) की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों (37%) में बच्चों में स्टंटिंग अधिक आम है.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली से लौट रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव




