
Ranchi: गोवा में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप शुरू है. इसमें हॉकी झारखंड की टीम ने आज अपने पहले मैच में हॉकी उत्तराखंड को 5-1 से पराजित कर जीत के साथ शुरुआत की है. झारखंड टीम की ओर से विशाल लकड़ा ने लगातार तीन गोलकर गोल की हैट्रिक लगाई. अमृत तिर्की तथा एडिशन मिंज ने भी एक-एक गोल किया.
यह रही झारखंड टीम
अनमोल टेटे, असीम एक्का, रोहित तिर्की, अमृत तिर्की, अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा,एडिशन मिंज, अमित सोरेंग, कुलदीप बारला, विजय भोय, विशाल लकड़ा,रोशन भेंगरा,अभिषेक तिर्की,अभिषेक कुजुर,राकेश बड़ा. टीम के कोच अनु राहुल मिंज हैं. झारखंड टीम की जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह समेत शशिकांत प्रसाद,विजय शंकर सिंह,रजनीश कुमार,मनोज कोनबेगी, माइकल लाल और अन्य ने बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Mobile Snatching : महिला का मोबाइल छीनकर हो रहा था फरार, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा




