1st LeadNationalNEWSTOP SLIDER

कल लाउडस्पीकर पर अजान हुई तो हनुमान चालीसा भी होगी, राज ठाकरे ने किया ऐलान

Mumbai : महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को विवाद में घमासान तेज हो गया है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार देर शाम ऐलान कर दिया है कि कल यानी 4 मार्च को मस्जिदों के बाहर अजान हुई तो वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. इससे पहले राज ठाकरे के खिलाफ औरंगाबाद में एक एफआईआर दर्ज की गई. इसमें उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है.

इसके अलावा, मुंबई समेत महाराष्ट्र भर में मनसे नेताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं. इसमें चेतावनी दी जा रही है कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी की अथवा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो सीधे तौर पर नुकसान की वसूली की जाएगी. इन सबके बीच, राज ठाकरे के ऐलान ने सरकार, प्रशासन और पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

राज ठाकरे की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि कल (4 मई) उन सभी स्थानों पर आपको हनुमान चालीसा बजानी चाहिए, जहां लाउडस्पीकर से अजान की जाती है. उन्हें बताना चाहिए कि लाउडस्पीकर से क्या दिक्कत होती है. यह एक सामाजिक मुद्दा है. ना कि धार्मिक. उन्होंने कहा कि हम देश की शांति भंग नहीं करना चाहते हैं. हम कोई दंगा नहीं चाहते, लेकिन अगर लाउडस्पीकर की बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम भी इस मुद्दे पर अडिग रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : मेरे ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराना मूर्खतापूर्ण और कायराना हरकतः सरयू राय

Related Articles

Back to top button