
Ranchi:झारखंड राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली महिला कबड्डी प्रीमियर लीग रांची हेतु खिलाड़ियों का ऑक्शन रीताश्री बैंक्वेट हॉल, बरियातू, रांची में रविवार को सम्पन्न हुआ. इस दौरान स्नेह थापा, रांची के लिए सबसे अधिक बोली लगी.
इस ऑक्शन में 103 खिलाड़ियों की बोली के लिए चयनित किया गया था. इसमें कुल 96 खिलाड़ियों के लिए बोली लगी.
विदित हो कि पुरुष प्रीमियर लीग के सफल आयोजन के उपरांत महिला लीग का पहली बार आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य झारखंड एवं अन्य राज्य की महिला खिलाड़ियों को एक अच्छे मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना है.
इस महिला लीग में 8 टीमें होंगी. इनमें शेख भिखारी हीरोज, कार्तिक उरांव राइनोज, सिद्धू कान्हो वॉरियर्स, नीलांबर पीताम्बर फाइटर्स, वीर बुद्धू भगत टाइगर, तेलंगा खडिया ब्लास्टर, तिलका मांझी दी वॉरियर्स और बिरसा मुंडा लायंस शामिल हैं.
टीम की खरीद करने वाले ये रहे मालिक
1)दिव्यांश राज
2) रोहित कुमार
3) सुजल चौधरी
4) कुणाल कुशवाहा
5) दीपक मिर्धा
6) जय प्रकाश गुप्ता
7) शिव महतो/ गुलाब महतो
8) मनोज शर्मा/ पीयूष राज
ऑक्शन के मौके पर राज्य संघ के संजय झा, तपन कुमार राउत, उमेश दास, सुनील कच्छप, हरीश कुमार, मनोज कुमार, विजय वर्मा, प्रदीप तिर्की, सुमित महतो एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.



