Crime NewsLead NewsNational

रेलवे स्टेशन पर बच्चों और पति के साथ सो रही गर्भवती से दरिदों ने परिवार के सामने किया गैंगरेप

Hyderabad : आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक रेलवे स्टेशन के पास अपने पति और तीन बच्चों के साथ ट्रेन में सवार होने का इंतजार कर रही एक गर्भवती का तीन लोगों ने अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों ने महिला के पति को बुरी तरह पीटा. वह शोर मचाता रहा और रेलवे पुलिस की मदद लेने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिल सकी.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : Jodhpur में हिंसक झड़प के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, BJP विधायक के घर के बाहर कई बाइकें फूंकी

अस्पताल में इलाज चल रहा महिला का इलाज

महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना में शामिल होने के आरोप में एक किशोर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की है जब परिवार काम की तलाश में गुंटूर से कृष्णा जिले की ओर जा रहा था. परिवार प्रकाशम जिले का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें :Happy Birth Day: आज है झारखंड के दो पूर्व मुख्‍यमंत्रि‍यों का जन्‍मदिन, जान‍िए अर्जुन मुंडा और रघुवर दास का सफरनामा

क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब प्रकाशम जिले के येरागोंडापलेम निवासी एक दंपती कृषि क्षेत्र में काम करने कृष्णा जिला के नागयलंका गांव जा रहे थे और वे दोनों रेपल्ले रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात ट्रेन से उतरे. दोनों रविवार सुबह नागयलंका जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर ही सो गए.

तभी वहां तीन लोगों ने आकर महिला के पति की पिटाई की और रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. उसके बाद तीनों लोगों ने दंपति से रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए थे. पति ने भागकर रेलवे पुलिस की मदद लेने की कोशिश की, लेकिन स्टेशन पर कोई अधिकारी नहीं मिला.

बता दें कि रेपल्ले रेलवे स्टेशन राज्य की राजधानी अमरावती से लगभग 80 किलोमीटर दूर है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रेपल्ले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बापटला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वकुल जिंदल ने घटनास्थल का दौरा किया. उसी दौरान मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बापटला के एसपी से बात की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें :बिहार में अब लोक अदालत में भी निपटेंगे शराबबंदी के मामले, दोषियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देने पर भी चल रहा विचार

Related Articles

Back to top button