Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : कार में लगी आग, अंदर बैठे अधेड़ की झुलसने से हुई दर्दनाक मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गंगोत्री अपार्टमेंट के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. इस घटना से कार में बैठे 55 वर्षीय एम मुकुंद राव की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना देर रात दो बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया. इधर सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार की जांच की. जांच के दौरान कार के अंदर से एम मुकुंद राव का शव पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टीएमएच के शव गृह में रखवा दिया है.

एम मुकुंद राव श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के पीछे क्वार्टर में रहते थे. उनका ट्रांसपोर्टिंग का व्यापार था. पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है. बिष्टुपुर पुलिस के अनुसार कार स्क्रैप है, वह चलने की अवस्था में नहीं है. घटना के बाद जब उन्होंने कार की तलाशी ली तो कार से शराब की बोतलें और एक लाइटर मिली है. पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है. फिलहाल परिजन थाने में मामले की लिखित शिकायत कर रहे है. पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा.

ये भी पढ़े : Jamshedpur : सिदगोड़ा में एआईडबल्यूसी के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

 

Related Articles

Back to top button