JamshedpurJharkhandSaraikela

सरायकेला के चांडिल में भीषण सड़क दुर्घटना में दंपति और उनके पुत्र की मौत

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिला के चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर खड़े ट्रेलर से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों में पति, पत्नी और उनका 3 वर्षीय बेटा शामिल है.

घटना चौका थाना क्षेत्र के झाबरी में हुई. इस भीषण हादसे में तारकुआं बहड़ाडीह निवासी 35 वर्षीय नरेश महली व उनके बेटे 3 वर्षीय शिवा महली की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि नरेश महली की पत्नी 26 वर्षीय चैती महली ने चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ा. घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पर चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल चैती महली एवं उनकी बेटी पुनम महली को इलाज के लिए चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टर ने चैती महली को मृत घोषित कर दिया. बेटी पूनम महली की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार नरेश महली अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ईचागढ़ के रुगड़ी धातकीडीह में अपने फुफेरे साले की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे. NH-33 पर नरेश स्कूटी से नियंत्रण खो बैठे और स्कूटी पूरी रफ्तार से खड़े ट्रेलर के पीछे जा टकराई. नरेश महली एवं उनके बेटे शिवा महली की मौके पर ही मौत हो गयी. देखते ही देखते एक हंसता खेलता परिवार मौत के आगोश में समा गया इस घटना से नरेश महाली के गांव तारकुआं बहड़ाडीह में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें- CORONA UPDATE : संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि, अब 5-11 के बच्चों को भी वैक्सीन

Related Articles

Back to top button