JharkhandLead NewsRanchi

अब मॉनसून में नहीं सताएगा हटिया डैम के फाटक टूटने का खतरा, मरम्मत का काम शुरू

Ranchi: अब मॉनसून सीजन में धुर्वा (रांची) स्थित हटिया डैम के फाटक टूटने की आशंका नहीं रहेगी. मॉनसून के दौरान डैम के ओवर फ्लो होने पर फाटक खुलता नहीं था और पानी के दबाव में इसके टूटने की आशंका बढ़ जाती थी. जल संसाधन विभाग ने इस डर से निजात पाने का लक्ष्य तय किया है. यदि सब कुछ विभाग की ओर से तय कार्यक्रम के तहत हुआ तो आगामी मॉनसून सीजन में डैम का फाटक भी खुलेगा और टूटने का डर भी नहीं रहेगा.

पिछले साल (वर्ष 2021) ही सरकार के स्तर से फैसला लिया गया था कि डैम के फाटक गेट की मरम्मति करायी जाये. तब मॉनसून के दौरान गेट खोलने में आयी दिक्कतों को देखते हुए यह डिसीजन लिया गया था. इस दिशा में पहल पिछले ही साल शुरू हुई. अब एक वर्ष के इंतजार के बाद क्षतिग्रस्त हटिया डैम फाटक गेट का मरम्मति कार्य शुरू कर दिया गया है. मरम्मति कार्य का जिम्मा संभाल रही कंपनी ने सारा मेजरमेंट ले लिया है. ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि मॉनसून आगमन से पूर्व ही डैम के फाटक की कायदे से मरम्मति करा ली जायेगी. जल संसाधन विभाग, झारखंड के दावों की मानें तो मॉनसून शुरू होने के पूर्व डैम खुलने और बंद करने का काम पूर्ण कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : पटना डीएम ने स्कूल से गायब रहने वाले एक दर्जन से अधिक शिक्षकों का वेतन रोकने का दिया आदेश

इस तरह से होंगे काम और इतनी राशि होगी खर्च

डाल्टनगंज की कंपनी मंगल सूर्या कंस्ट्रक्शन को हटिया डैम फाटक गेट की मरम्मति का जिम्मा मिला है. कंपनी ने डैम के पास मोर्चा संभाल लिया है. अभी गेट की साफ-सफाई का काम किया जा रहा है. तीन सप्ताह के अंदर जरूरी पार्ट्स एवं उपकरणों की खरीद कर लिए जाने की उम्मीद है. इसके बाद इसे इंस्टॉल किया जाएगा. गेट सेटिंग सिस्टम, गियर बॉक्स, सिस्टम, रोप, रोलर मशीन सहित कई जरूरी उपकरण बाहर से मंगाए जाने हैं. गियर बॉक्स एसेंबल किया जाएगा. सभी जरूरी सामान आ जाने के बाद उसे इंस्टॉल करके फाटक में लगाया जाएगा. जल संसाधन विभाग इसमें मॉडल इलेक्ट्रिक सिस्टम का भी ऑप्शन रखेगा. इससे भविष्य में अगर इसे इलेक्ट्रिक सिस्टम से ऑपरेट कराने की बात हुई तो तो आसानी से इस सिस्टम को लगाया जा सकेगा. इस पूरी योजना में करीब 98 लाख रूपए खर्च होने की उम्मीद है.

मैन्यूअली ऑपरेशनल सिस्टम से मरम्मत

हटिया डैम पर हाईड्रोलिक सिस्टम के तहत खुलने-बंद होने की योजना के तहत अब फाटक का काम नहीं होना है. आसानी से इसका मैन्यूअली ऑपरेशन हो सके, इसे देखते हुए इसकी मरम्मत की जायेगी. पिछले साल पेयजल विभाग के मैकेनिकल डिविजन ने डैम का फाटक हाईड्रोलिक सिस्टम के तहत मरम्मत करने की योजना बनायी थी. मगर विभागीय इंजीनियरों ने इसे खारिज कर दिया.

इसे भी पढ़ें : पटना डीएम ने स्कूल से गायब रहने वाले एक दर्जन से अधिक शिक्षकों का वेतन रोकने का दिया आदेश

फिर जल संसाधन विभाग को इसके मरम्मत कार्य करने का जिम्मा सौंपा गया. इसके बाद जल संसाधन विभाग ने इसकी योजना बनायी. विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आलोक भारती के मुताबिक हाईड्रोलिक सिस्टम बहुत अधिक कारगार नहीं होगा. हटिया डैम का गेट रेगुलर नहीं खुलता है. ऐसे में पिस्टन सिस्टम में दिक्कतें आ सकती हैं. गेट को मैन्यूअली खुलने एवं बंद करने के लिए जरूरी काम शुरू कर दिये गये हैं. अभी गेट गीयर, बॉक्स, रोलर आदि का काम प्रारंभ है. सभी काम मॉनसून से पहले कर लिये जाने का भरोसा है.

वर्षों से गेट खुलने की रही है समस्या

गौरतलब है कि बारिश के सीजन में हटिया डैम का गेट खोलने को लेकर समस्या आती रही है. पिछले साल इस सीजन में डैम का वाटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर चला गया था. फाटक खराब होने के कारण एक भी गेट खोलना संभव नहीं हो पाया था. डैम से पानी के ओवर फ्लो की नौबत आ गयी थी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: दिव्यांगता UDID कार्ड निर्गत करने को लेकर उपायुक्त ने दिये निर्देश

Related Articles

Back to top button