JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: दिव्यांगता UDID कार्ड निर्गत करने को लेकर उपायुक्त ने दिये निर्देश

Jamshedpur : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिले में शत प्रतिशत दिव्यांगजनों को चिन्हित करने तथा उनके दिव्यांगता का मूल्यांकन कर UDID कार्ड निर्गत कराने को लेकर जिले में नियमित कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को घाटशिला सीएचसी एवं धातकीडीह स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कैंप में मेडिकल बोर्ड द्वारा 105 दिव्यांगों के दिव्यांगता का मूल्यांकन कर आगे की कार्रवाई की गयी.

गौरतलब है कि जिले में अबतक (24 मार्च से 19 अप्रैल) तक आयोजित कैंप में कुल 820 दिव्यांग शामिल हुए. जिनका UDID कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है. जिला उपायुक्त द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कैंप में दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेते हुए मेडिकल बोर्ड के समक्ष आवश्यक कागजात प्रस्तुत कर UDID कार्ड प्राप्त करने की अपील की गयी है.

दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवश्यक कागजात की सूची

  • दिव्यांगता प्रारूप (disability format)
  • दो पासपोर्ट साईज कलर फोटोग्राफ
  • आधार कार्ड एवं उपचार दस्तावेज (Treatment document)
  • आईक्यू टेस्ट रिपोर्ट (Mental disabled)
  • ऑडियोलॉजी रिपोर्ट (ENT disabled)
  • आंख जांच का रपोर्ट (Visual disabled)

    21 से 30 अप्रैल तक आयोजित किये जाने वाले कैंप

  • 21 अप्रैल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोटका
  • 22 अप्रैल, पटमदा स्वास्थ्य केंद्र
  • 23 अप्रैल, बोड़ाम स्वास्थ्य केंद्र
  • 24 अप्रैल, धालभूमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र
  • 25 अप्रैल, चाकुलिया स्वास्थ्य केंद्र
  • 26 अप्रैल, बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र
  • 27 अप्रैल, गुड़ाबांदा स्वास्थ्य केंद्र
  • 28 अप्रैल, मुसाबनी स्वास्थ्य केंद्र
  • 29 अप्रैल, डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र
  • 30 अप्रैल, जेएनएसी/मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद में अवस्थित स्वास्थ्य केंद्र.

इसे भी पढ़ें – पटना डीएम ने स्कूल से गायब रहने वाले एक दर्जन से अधिक शिक्षकों का वेतन रोकने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button