BiharCrime NewsLead News

सासाराम में बाइक सवार दो युवकों ने लड़की पर फेंका तेजाब, झुलसी

Sasaram: जिले के बिक्रमगंज में एक लड़की के ऊपर एसिड अटैक का मामला सामने आया है.  बिक्रमगंज के एस कॉलेज मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. एसिड अटैक की वजह से लड़की का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है. उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.

घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जिस लड़की पर एसिड अटैक हुआ वह नाच–गाने का काम करती है. पीड़िता अपने भाई के साथ बाइक से काराकाट की तरफ जा रही थी. इसी दौरान कॉलेज गेट के तरफ एक बाइक पर हेलमेट लगाकर बैठे दो लोगों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. जिससे का चेहरा झुलस गया है. पीड़िता शिल्पी धनगाई की रहने वाली है. इस घटना के बाद पुलिस हमलावरों को तलाश रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार: सरकारी कर्मचारियों को देर से ऑफिस आना पड़ेगा महंगा, बायोमेट्रिक अटेंडेंस के जरिए रखी जाएगी नजर, गृह विभाग ने तय की काम की टाइमलाइन

Related Articles

Back to top button