BiharCrime NewsNEWS

वैशाली में अपराधियों ने एसएसबी जवान को मारी गोली, इलाजरत

Vaishali: जिले में सोमवार को अपराधियों ने एसएसबी जवान को गोली मार दी है.  जवान को गोली पैर में लगी है,  फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट मुख्य मार्ग के रेलवे कॉलोनी के पास की है. जानकारी के अनुसार ऑटो सवार एक यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी का जवान ने विरोध किया. इसपर ऑटो सवार एसएसबी जवान को अपराधियों ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया.

घायल जवान को ऑटो चालक ने इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओं राघव दयाल सदर अस्पताल पहुंचे और घायल जवान से घटना के विषय मे पूछताछ की. घटना की जांच में पुलिस जुट गई है. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नेमुआ नौरंगिया खुशीनगर निवासी महावीर यादव का बेटा 30 वर्षीय प्रमोद यादव जमुई के खैरा में एसएसबी में कांस्टेबल पद पर है. जवान अपने घर से ड्यूटी जॉइन करने के लिए जा रहा था. घर से ट्रेन द्वारा हाजीपुर आया था और वह हाजीपुर स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर पटना जा रहा था इसी दौरान घटना घट गई.

इसे भी पढ़ें:सासाराम में बाइक सवार दो युवकों ने लड़की पर फेंका तेजाब, झुलसी

Related Articles

Back to top button