2nd LeadCrime NewsJamshedpurJharkhand

पोटका : बेकाबू बोलेनो ने मामा – भांजे को रौंदा, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को फूंक डाला

Potka : घटना रविवार की रात लगभग 11.30 बजे एक दर्दनाक हादसे में बोलेनो कार की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को फूंक डाला. घटना  पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जादूगोड़ा मुख्य पथ पर बालीजुड़ी और पाड़ूडीह के बीच घटी.  जानकारी के अनुसार राजनगर थाना के बुद्धदेव सरदार (50) व पोटका थाना क्षेत्र के इंदासाई हेंसलबील निवासी रथींदर भूमिज बजाज डिस्कवर बाइक से गांव के ही एक युवक के बाला (आशीर्वादी) समारोह में भाग लेने जादूगोड़ा के इंचड़ा गये थे. दोनों रिश्ते में मामा-भांजा बताये जाते हैं. लौटने के दौरान जानकारी अनुसार बालीजुड़ी से नरवा की ओर जा रही अनियंत्रित बोलेनो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना मेंं घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में दोंनो घायलों की मौत हो गयी. इधर घटना से नाराज लोगों ने प्रातः 3 बजे कार को आग लगाकर जला दिया.

इसे भी पढ़ें – Saraikela Accident: कांड्रा-चौका रोड पर ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, पसरा मातम

Related Articles

Back to top button