
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा- चौका रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मरनेवाले युवक सालखन मार्डी और नागा टुडू कांड्रा थाना क्षेत्र के ही पालूबेड़ा गांव के रहनेवाले थे. वे दोनों सब्जी का कारोबार करते थे. दुर्घटना तब घटी जब दोनों बाइक संख्या-जेएच 05 डीए -0374 पर सवार होकर हर दिन तरह सब्जी लाने से नीमडीह जा रहे थे. उसी दौरान कांड्रा-चौका रोड पर रायपुर गांव के पास मुस्कान लाइन होटल के समीप खड़े ट्रक संख्या एनएल 01 – एइ-1863 से बाइक सवार दोनों युवक टकरा गए.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक काफी दूर बीच सड़क पर जा गिरे. इससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों प्रतिदिन नीमडीह से सब्जी लाकर रामचंद्रपुर में लगने वाले हाट बाजार में बेचने का काम करते थे. इधर, दुर्घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दूसरी ओर दोनों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. मरने वाले युवकों के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं इस दुर्घटना के बाद बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने PM MODI को पत्र लिखकर विवादित मुद्दों पर शांतिपूर्ण समाधान की इच्छा जताई




