JharkhandLead NewsRanchi

सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी बनने के लिए ब्रिज कोर्स प्रोग्राम करना होगा अनिवार्य, 660 बैकलॉग पदों पर होनी है नियुक्ति

Ranchi : झारखंड के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी बनने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अलावा ब्रिज कोर्स प्रोग्राम किया होना जरूरी है. झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जनवरी से जुलाई 2021 सत्र के ब्रिज कोर्स प्रोग्राम में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. वैसे उम्मीदवार जिनके पास जीएनएम, बीएससी इन नर्सिंग या बीएएमएस की डिग्री है और वे सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी बनना चाहते हैं तो झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से लिए जाने वाले ब्रिज कोर्स प्रोग्राम एडमिशन टेस्ट में शामिल हो सकते हैं.

इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से केवल परीक्षा पास कर लेना ही सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी बनने की योग्यता तय नहीं करेगा. इस टेस्ट को पास करने वाले उम्मीदवारों को ब्रिज कोर्स प्रोग्राम करना होगा. ब्रिज कोर्स प्रोग्राम को करने के बाद उस समय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के जितने पद रिक्त होंगे, उन रिक्त पदों की संख्या के आधार पर झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर नियुक्ति की जाएगी. यह नियुक्ति संविदा आधारित होगी. उम्मीदवारों की नियुक्ति 1 वर्ष के लिए की जाएगी. लेकिन बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को एक्सटेंशन दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :  गंगा नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में 5 युवक डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया, 3 लापता

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि झारखंड कमांड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से होने जा रहे इस एडमिशन टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का झारखंड राज्य में अवस्थित संस्थान से इंटरमीडिएट किया होना जरूरी होगा. इसके अतिरिक्त उनके पास स्थानीय रीति रिवाज, भाषा एवं परिवेश का ज्ञान होना जरूरी होगा. इसके साथ ही आवेदक के पास जीएनएम, बीएससी इन नर्सिंग या बीएएमएस की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों के उम्र सीमा की गणना 1 अप्रैल 2021 से की जाएगी. इस एडमिशन टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन डाल सकते हैं. ऑनलाइन एप्लीकेशन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्यताधारी उम्मीदवार 4 मई तक एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन एप्लीकेशन के साथ हाल का खींचा हुआ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपलोड करना होगा.

झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से यह परीक्षा रांची मुख्यालय के विभिन्न केंद्रों में ली जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड के वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर में लूटपाट कर तांडव मचा रहे अपराधी, सो रही पुलिस, लोगों में खौफ

होने जा रही परीक्षा में तीन पत्र होंगे. पहला पेपर हिंदी अंग्रेजी भाषा ज्ञान का होगा. इस पेपर में उम्मीदवारों को 30% अंक लाना होगा. यह पत्र केवल क्वालीफाइंग होगा. मेरिट लिस्ट बनाने में इस पेपर के अंक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. दूसरे पेपर की परीक्षा निर्धारित जनजाति और क्षेत्रीय भाषा का होगा इसमें भी उम्मीदवारों को 30% अंक लाना है. इस पेपर के अंक का इस्तेमाल मेघा सूची में किया जाएगा. तीसरा पेपर तकनीकी योग्यता और सामान्य अध्ययन का होगा. मेधा सूची का निर्माण पेपर दो और पेपर 3 के प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. पेपर 3 में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. जिसमें तकनीकी विषय से 100 प्रश्न, सामान्य अध्ययन से 20 प्रश्न, सामान्य गणित से 20 प्रश्न और सामान्य विज्ञान से 10 प्रश्न होंगे. यह परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी. पहले शिफ्ट की परीक्षा एक घंटा 40 मिनट की होगी. इस शिफ्ट में पेपर वन और पेपर 2 की परीक्षा संयुक्त रूप से ली जाएगी. वही दूसरे शिफ्ट में पेपर तीन की परीक्षा ली जाएगी. यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी.

बताते चलें की झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति की ओर से राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ प्राधिकारी के 660 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इसमें आरक्षित कोटे में 194, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 65, अनुसूचित जनजाति कोटे में 133, अनुसूचित जाति कोटे में 169, अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटे में 46 और पिछड़ा वर्ग कोटि में 53 पद रिक्त और निर्धारित हैं.

इसे भी पढ़ें :  BIG NEWS : बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने दिये विवादित बयान, राम कोई भगवान नहीं थे, वाल्मीकि और तुलसीदास के काव्य पात्र थे

Related Articles

Back to top button