
Nawada : जिले के बाल सुधार गृह में किशोर ने फांसी लगाकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली है. मृतक किशोर गया जिले का रहने वाला बताया जाता है. किशोर को अभी दो दिन पूर्व हिसुआ थाना के विश्व शांति चौक से बाइक के मास्टर चाभी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह में डाल दिया गया था.
सदर अस्पताल ले जाया गया शव
फिलहाल शव को सदर अस्पताल में लाया गया गया है. बाल सुधार गृह के एक भी अधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद नहीं हैं. वहीं मृतक के परिजन भी समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल नहीं पहुंचे हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद और अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती सदर अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. गिरफ्तार किशोर पर पूर्व में बाइक चोरी का भी आरोप लगा है. वहीं जिस तरह से उसने फांसी लगा ली है उससे बाल सुधार गृह के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठता है.
इसे भी पढ़ें : सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी बनने के लिए ब्रिज कोर्स प्रोग्राम करना होगा अनिवार्य, 660 बैकलॉग पदों पर होनी है नियुक्ति




