Crime NewsJharkhandNEWSSaraikela

आदित्यपुर : देबू दास हत्याकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार, स्क्रैप कारोबारी पर बम हमले में भी था शामिल

Adityapur : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना की पुलिस ने पिछले 24 मार्च को गम्हरिया टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के पास  देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू की हत्या के मामले के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधी का नाम सुशांत सिंह देव उर्फ टूना सिंह बताया जा रहा है.

देखे वीडियो – 

आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि देबू दास हत्याकांड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के अप्राथमिक अभियुक्त देवाशीष दास और महावीर सरदार को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम में दोनों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में सुशांत सिंहदेव की संलिप्तता बतायी थी. इसके बाद टीम गठित  कर लगातार छापेमारी की गयी और सुशांत सिंहदेव को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि सुशांत सिंहदेव उर्फ टूना सिंह ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उसने पिछले साल बेल्डीह छठ घाट पर स्क्रैप कारोबारी विक्की नंदी पर  बमबाजी मामले में भी संलिप्तता स्वीकार की है. टूना सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आदित्यपुर थाना एवं उत्पाद अधिनियम के तहत खरसावां थाने में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने सुशांत सिंहदेव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें – केंद्र ने सीएम हेमंत से राज्य में उड़ान सेवाओं को गति देने पर की बात, नागर विमानन और रांची एयरपोर्ट के बीच होने वाले MOU की ली जानकारी

Related Articles

Back to top button