BiharEducation & CareerLead News

BPSC : 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के प्रारंभिक चरण का परिणाम जारी, 1828 उम्मीदवार सफल

Patna : बिहार लोक सेवा आयोग ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के प्रारंभिक चरण का परीक्षा फल बुधवार को जारी किया है. 16 विभागों के 689 रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 24 मार्च 2021 को हुई थी. प्रतियोगी परीक्षा की लिखित परीक्षा जुलाई महीने में हुई जिसमें 7285 उम्मीदवार ने परीक्षा दी थी.

66वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के बुधवार को जारी परीक्षाफल में 1828 उम्मीदवार सफल घोषित किये गये.

इसे भी पढ़ें:केंद्र ने सीएम हेमंत से राज्य में उड़ान सेवाओं को गति देने पर की बात, नागर विमानन और रांची एयरपोर्ट के बीच होने वाले MOU की ली जानकारी

सफल घोषित उम्मीदवारों में अनारक्षित श्रेणी से 755, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 169, अनुसूचित जाति से 299, अनुसूचित जनजाति से 18, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 339, पिछड़ा वर्ग से 192 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं से 56 उम्मीदवार सफल रहीं.

सफल उम्मीदवारों के साक्षात्कार संबंधी सूचना जल्द जारी की जायेगी. इसके उपरांत अंतिम चरण में सफल उम्मीदवारों की रिक्त 689 पदों पर नियुक्ति होगी.

इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनावः ग्राम पंचायतों में बीडीओ को मिली वित्तीय शक्ति

Related Articles

Back to top button