JamshedpurJharkhand

घाटशिला : गाजे-बाजे के साथ निकला महावीर क्लब मऊभंडार का जुलूस

Ghatshila : रामनवमी पर बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभंडार का जुलूस पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अखाड़ा संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, काल्टू चक्रवर्ती, दिनेश साव आदि के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस. बी-ब्लॉक, शिव मंदिर, न्यूलाइन से हरिजन बस्ती होते हुए ऑटो स्टैंड और फिर दाहिगोड़ा हनुमान मंदिर, लालडीह, गोपालपुर होते हुए घाटशिला रंकिणी मंदिर तक गई.

इस दौरान उत्साही युवकों ने चौक-चौराहों पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज लाठी, तलवार, फरसा, भाला, आग के शोलों समेत विविध हथियारों से खेल का प्रदर्शन किया. जुलूस के सबसे आगे महावीर झंडा थामे श्रद्धालु चल रहे थे, उनके पीछे तासा पार्टी चल रहे थे. हजारों की संख्या में जुलूस में शामिल युवक जय श्रीराम का उदघोष कर रहे थे जिससे माहौल देखते ही बन रहा था. युवा जुलूस में हनुमान, राक्षस का रूप धर के भी चल रहे थे.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Good News: लौहनगरी के हरि सिंह राजपूत का नाम वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज, ये है वजह

Related Articles

Back to top button