JamshedpurJharkhandKhas-KhabarNEWS

Jamshedpur Good News: लौहनगरी के हरि सिंह राजपूत का नाम वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज, ये है वजह

मानवसेवा एवं सर्वसमाज को साथ लेकर चलना ही जीवन का उद्देश्यः हरि सिंह राजपूत

Jamshedpur : लौहनगरी की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक सह टाटा स्टील में इंजीनियर हरि सिंह राजपूत का नाम विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर व निरंतर सेवा देने के लिए वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है. ज्ञात हो कि 2015 से हरि सिंह राजपूत अपनी टीम के सदस्यों के साथ मिशन अन्नपूर्णा अभियान के तहत प्रतिदिन रात को पार्टी व अन्य कार्यक्रमों के बचे खाने को एकत्रित कर अब तक करीब 4 लाख से ज्यादा लोगों के खाने को बर्बाद होने से पहले जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया है.
लॉकडाउन के वक्त भी लगातार 76 दिनों तक टीम के सदस्यों ने रोजाना स्लम व फुटपाथ में रहनेवाले हजारों लोगों के ल‍िए कच्चा राशन व खाने की व्यवस्था कर मदद की थी. साथ ही अब तक करीब 3000 से ज्यादा लोगों को इलाज के वक्त तत्कालीन रक्त दिला कर मदद पहुचायी है. वहीं गरीबों के इलाज करवाने में भी लगातार सक्रिय रहते हैं. हरि अपने सारे कार्यों का श्रेय अपने माता-पिता व वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी संस्था के हर एक सदस्यों को देते हैं. हरि ने कहा कि ये गौरवान्वित पल है हम सभी के लिए और ऐसे बड़े सम्मान मिलने के बाद समाजिक जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, जिसे आगे भी पूरा करने का अपना हर प्रयास करते रहेंगे.
पूर्व में मिल चुके हैं कई राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सम्मान
राष्‍ट्रीय पुरस्कार मानव रत्न सम्मान, भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी भारत पॉजिटिव शो में हरि‍ की इंटरव्यू ले चुके हैं. साथ ही सर्वश्रेष्ठ मानव सेवा सम्मान, हंगर हीरो अवार्ड, रियल हीरो अवार्ड, टाटा स्टील के टीवी नरेंद्रन भी सम्मानित कर चुके है. साथ ही शहर के 50 से ज्यादा जगहों में सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा अभिनेता सोनू सूद ने भी वीडियो जारी कर व प्रशसित पत्र भेज हरि का मनोबल बढ़ाया था.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Accident : टेल्को लेबर ब्यूरो चौक के पास वाहन की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मी की मौत, रोड जाम

  

Related Articles

Back to top button