
Jamshedpur : जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है. इधर पुलिस को रैश ड्राइविंग करने वाले मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं. युवक सड़क पर रैश ड्राइविंग कर रहे हैं. साकची के ओल्ड कोर्ट चौक के पास रैश ड्राइविंग कर रहे दो बाइक सवारों को पुलिस ने पकड़ा और दो-चार डंडे जड़ दिये. पुलिस को देख अन्य युवक फरार हो गये. पुलिस ने दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया है. सभी युवक पुराना कोर्ट के पास से लगातार रैश ड्राइविंग कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की थी, पर वे मौका देखकर तेजी से भाग जा रहे थे. अंत में पुलिस ने किसी तरह उन्हें पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस में मोबाइल चोरी करते धराया चोर, लोगों ने जमकर पीटा




