
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर में रामनवमी जुलूस के दौरान एक युवक का मोबाइल चोरी करते एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. इधर चोर की पिटाई होता देख मौके पर ही मौजूद साकची पुलिस पहुंची और चोर को लोगों की चंगुल से निकलकर थाना ले गई. बताया जा राजा है कि गोलमुरी से रामनवमी जुलूस साकची पहुंचा था. इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर एक चोर मोबाइल चोरी कर भाग रहा था. इसी बीच लोगों ने उसे पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस थाने में उससे पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें – Chandil : बिहार स्पंज में दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत, उचित मुआवजा देगी कंपनी




