Lead NewsNational

इस देश के प्रधानमंत्री की बुजुर्ग ने की सबके सामने बेइज्जती, महिला ने कहा सबसे खराब PM

New Delhi : लोकतंत्र की सबसे बड़ी खासियत ये है कि लोगों के पास अभियव्क्ति की आजादी होती है. इसका इस्तेमाल कर देश के आम लोग उच्च पदों पर बैठे ताकतवर लोगों की भी आलोचना कर सकते हैं. इसका ताजा उदाहरण ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की एक बुजुर्ग शख्स ने सबके सामने बेइज्जती कर दी. मॉरिसन ने नाराज शख्स को समझाने की कोशिश की लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नहीं था. मीडिया की मौजूदगी में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : Naxali Arrested: चाईबासा पुलि‍स को म‍िली बड़ी सफलता, रेकी कर रहा नक्सली पकड़ा गया

प्रधानमंत्री को इसलिए लगाई फटकार

प्रधानमंत्री Scott Morrison बुधवार की रात अचानक न्यूकैसल के एक पब पहुंचे थे, जहां उनका सामना नाराज बुजुर्ग से हो गया. इस पेंशनर ने उन्हें बुजुर्ग ऑस्ट्रेलियाई लोगों की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया.
इस शख्स ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को पेंशनभोगियों के लिए आय प्रतिबंधों को लेकर फटकार लगाई. इस दौरान PM उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उसने एक नहीं सुनी. यह सबकुछ मीडिया की मौजूदगी में हुआ.

पेंशनर ने मॉरिसन से कहा, ‘जब आप पिछली बार निर्वाचित हुए थे तो आपने कहा था कि हम उन सभी लोगों की मदद करेंगे, जिन्होंने जीवनभर काम किया है, टैक्स दिया है. मैंने जिंदगीभर काम किया है और टैक्स भी दिया है’. जब मॉरिसन ने गुस्साए शख्स की नाराजगी दूर करने के लिए उसे अपने स्टाफ से बात करने का ऑफर दिया तो वो और भड़क गया और उसने वहां से जाने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें : चोरों की करतूत : रोहतास में 60 फीट लंबा और 20 टन वजनी पुल चोरी

महिला ने भी मॉरिसन को बताया सबसे खराब पीएम

इतना ही नहीं, पब में मौजूद एक महिला ने भी मॉरिसन को सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उसने PM के साथ फोटो का पोज देते हुए उनसे कहा, ‘अब तक के सबसे खराब प्रधानमंत्री बनने के लिए शुक्रिया’. गार्डियन ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि मॉरिसन ने उसे जवाब में शुक्रिया कहा था. गौरतलब है कि मई में ऑस्ट्रेलियाई चुनावों की घोषणा होने वाली है. इस बार के चुनाव में ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग’ एक प्रमुख मुद्दा है.

इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर में अपराधियों ने सीएसपी केंद्र से लूटे 80 हजार, विरोध करने पर महिला को मारी गोली

Related Articles

Back to top button