
Rohtas: जिले में चोरी की एक आश्चर्य करने वाली घटना शुक्रवार को सामने आई है. यहां चोरों ने 60 फीट लंबा और 20 टन वजनी लोहे का पुल चोरी कर लिया है. सबसे बड़ी बात यह कि चोरों ने इस हैरतअंगेज चोरी की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया, लेकिन स्थाअनीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. मामला सामने आने के बाद ग्रामीण हैरान परेशान हैं तो दूसरी ओर प्रशासन में खलबली मच गई है. घटना नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर की है. बताया जाता है कि कुछ लोग खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर आए और नहर पर बने लोहे के पुराने पुल को काटना व उखाड़ना शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ें : BIT MESRA से MBA, MCA, PH.D करने का मौका, करें आवेदन
चोरों ने पुल को गैस कटर से काट दिया. जेसीबी से उसे उखाड़ कर गाड़ी पर लादा और आराम से चलते बने. इस दौरान आसपास के लोगों ने सवाल पूछा तो उन्होंने खुद को सिंचाई विभाग का अफसर बताया. बाद में पता चला कि वे सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं, बल्कि शातिर चोर थे. हकीकत जानकर जहां ग्रामीण भी हैरत में पड़ गए तो दूसरी तरफ स्थाचनीय प्रशासन में भी पुल चोरी होने की घटना से खलबली मच गई. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल से निकले लोहे को कई खेप में पिकअप पर लाद कर ले जाया गया.
उक्त पुल से निकले बीस टन से अधिक लोहे को लगभग दिन दहाड़े लूट लिया गया है. घटना को लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल है. पक्ष व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इधर, ग्रामीण उक्त घटना को हजम नहीं कर पा रहे हैं. कुछ ग्रामीणों ने उक्त पुल को पूरे लावा लश्कर के साथ अपराधियों को काटते देखा भी. उनसे पूछने पर पूरे आत्मविश्वास के साथ खुद विभागीय कर्मी बताया. साथ ही विभागीय आदेश पर पुल काटने का दावा किया. इसलिए ग्रामीणों ने अनदेखी कर दी.
इसे भी पढ़ें : Naxali Arrested: चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रेकी कर रहा नक्सली पकड़ा गया




