
Jamshedpur: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पंजीयन एवं परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 16 अप्रैल तक कर दिया है. विदित हो परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो गयी. बहुत सारे विद्यार्थी नौवीं से बारहवीं तक की परीक्षा के फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे. इस मसले को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष प्रभजोत सिंह राठौर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम एवं झारखंड एकेडमिक काउंसिल की सदस्य व महगामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय से मुलाकात कर उनके समक्ष रखा था.
अनुरोध किया गया था एक बार फिर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए. दीपिका पांडेय ने अभिभावक एवं बच्चों के हित को दिखते हो तारीख बढ़ाने की अनुशंसा झारखंड एकेडमिक काउंसिल से की थी. काउंसिल ने फिर से अधिसूचना जारी कर कहा है कि पैसा जमा करने की अंतिम तारीख 16 अप्रैल है. चालान 13 अप्रैल तक जमा किया जा सकता है. इसके लिए विद्यार्थियों ने और अभिभावकों ने प्रभजोत सिंह राठौर को धन्यवाद दिया है.




