JamshedpurJharkhand

Ghatshila : चाकुल‍िया को मिलेगी इकोलॉज‍िकल पार्क की सौगात, व‍िधायक समीर मोहंती ने क‍िया भूम‍िपूजन

Ghatshila : चाकुलिया की जनता को बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर बड़ी सौगात दी है. यह सौगात है इकोलॉजिकल पार्क का. पुरनापानी, काकड़ीशोल ओर आमलागोड़ा में पार्क का विधिवत भूमिपूजन क‍िया गया. 16 करोड रुपए की लागत से 78 एकड़ भू-भाग में पार्क का न‍िर्माण होगा.

इकोलॉजिकल पार्क में गेटवे, गार्ड पोस्ट, टिकट काउंटर, बंबू जोन, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग कम ब्रेड फाउंटेन, कैक्टस, मेडिसिनल प्लांट, पब्लिक व्हीकल पार्किंग, अशोक वाटिका, लोटस गार्डन, लिली गार्डन गेजीबो- एक, गेजीबो- दो, ट्यूबेल गार्डन, शिव कुंड, साख वन, कल्पतरू वन, सीसम वन, मॉर्निंग ग्लोरी, ट्यूलिप वाटर, लिली गार्डन, मेरीगोल्ड, इराइज, पॉपी गार्डन, हाई मास्क लाइट, चंदन वन, स्पाइस वाटिका, फ्रूट गार्डन, टॉयलेट, ड्रिंकिंग वाटर होगा.
भूम‍िपूजन के मौके पर ये रहे उपस्‍थि‍त
मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी, रेंजर दिग्विजय सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, जिला परिषद शिवचरण हांसदा, समीर दास, गौतम दास, पंकज महतो, निर्मल महतो, अक्षय नायक, बुबाई दास, अमीर पोलाई, शुभदीप दास, मिथुन कर, दसरथ मुर्मू, राम बास्के, विशाल बारीक, राजू कर्मकार, राजा बारीक, बापी नंदी, महेश्वर मल्लिक, गणेश दत्त, मनोज गोप, पिंटू प्रमाणिक आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-BIG ISSUES: आग से खाक होते जंगल, तीन दिन में देश में आगजनी की 16 हजार 840 घटनाएं

Related Articles

Back to top button