GiridihJharkhand

गिरिडीहः सिहोडीह जमीन विवाद में 5 आरोपियों को भेजा गया जेल

Giridih : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद और पथराव की घटना के दूसरे दिन रविवार को पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस ने जिन आरोपियों को जेल भेजा उसमें शीतलपुर निवासी दिनेश पासवान, पटेल नगर निवासी करण कुमार, निशु कुमार, सिरसिया निवासी राहुल वर्मा और राजू महतो शामिल है.

इसे भी पढ़ें : Ghatshila : चाकुल‍िया को मिलेगी इकोलॉज‍िकल पार्क की सौगात, व‍िधायक समीर मोहंती ने क‍िया भूम‍िपूजन

जमीन विवाद को लेकर हुए दो पक्षों में हिंसक झड़प के दूसरे दिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था.

इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार एक पक्ष से दिनेश पासवान ने दूसरे पक्ष से राहुल वर्मा से केस दर्ज कराया है.
गौरतलब है कि शनिवार को सिहोडीह में जमीन विवाद को दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था.

इसे भी पढ़ें :NTPC  नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का आगाज, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी तीरंदाजों को शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button