GiridihJharkhand

गिरिडीहः महिला समिति की सदस्यों ने नेत्रहीन स्कूल में छात्रों के बीच किया सामानों का वितरण

Giridih : चैत्र नव रात्र के मौके पर गिरिडीह बरनवाल महिला समिति की सदस्यों ने रविवार को अजीडीह के नेत्रहीन और मूक बधिर स्कूल का दौरा किया.

मौके पर समिति की अध्यक्ष ललिता बरनवाल, समिति की सरिता बरनवाल, सीमा बरनवाल, रिंकी बरनवाल, रेणु बरनवाल के अलावे संध्या बरनवाल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने मनाया सरहुल पर्व

मौके पर छात्रों ने महिला समिति की सदस्यों गुलाब देकर सम्मानित किया. साथ ही वाद्य यंत्र भी बजाये.
महिला समिति की सदस्यों ने इस दौरान स्कूल के दिव्यांग छात्रों के बीच गमछा, लंच बॉक्स और कई प्रकार के खाद्य पदार्थों का भी वितरण किया. कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों को जरूरत के अनुसार कई और सामान उपलब्ध कराया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : नासिक के नजदीक LTT-जयनगर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोग घायल

Related Articles

Back to top button