
Ranchi : पटना में आयोजित अंडर-15 नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. 31 मार्च से खेली जा रही इस प्रतियोगिता में जेएसएसपीएस के आदित्य कुमार गौरव ने इतिहास रचते हुए 52 किग्रा ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में 4 और पहलवानों ने झारखंड की झोली में कांस्य पदक डाला. इनमें आकाश कुमार महतो, विकास कश्यप, स्नेहा कुमारी और सिमरन विल्सन ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का मान बढ़ाया.
झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता रही कि इसके प्रत्येक वजन भार में पूरे भारत देश से 100-100 से भी अधिक पहलवानों ने भाग लिया.
हर वजन भार में 100 से अधिक पहलवान होने के कारण कुश्ती प्रतियोगिता हर दिन काफी लंबी अवधि (रात्रि 01 बजे तक) तक चली.
इसे भी पढ़ें:FIH Hockey Womens Junior World Cup: सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम की शानदार शुरूआत, वेल्स को 5-1 से हराया
इन्होंने दी शुभकामनाएं
झारखंड के पहलवानों के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ एवं जेएसएसपीएस के तमाम पदाधिकारियों के साथ साथ झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष-बबलू कुमार, अभिभावक के रवि कुमार (IAS) ,विजय शंकर सिंह, मनोज कोनवेगी समेत अन्य ने भी शुभाशीष दिया है. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
इसे भी पढ़ें:Film Review : अधूरी रह गयी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन में अभिनय की छाप छोड़े गये ऋषि कपूर




