Fashion/Film/T.V

करीना कपूर सैफ को मिलवाना चाहती हैं सनी लियोनी के पति से

NW Desk: करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान से बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के पति से मिलवाना चाहती हैं. हाल ही में एक शो पर करीना के साथ सनी लियोनी भी पहुंची थीं. सनी लियोनी ने करीना से बातचीत के दौरान अपने पति डेनियल को काफी सपोर्टिव बताया. सनी लियोनी ने कहा कि उनकी नामौजूदगी में डेनियल ना केवल उनकी बेटी का ख्याल रखते हैं, बल्कि बच्ची का डायपर तक भी बदलते हैं.

सनी लियोनी की इस बात से करीना काफी इम्प्रेस हुईं और कहा कि वो अपने पति सैफ को डेनियल से मिलवाना चाहेंगी. बता दें कि करीना, तैमूर के बर्थडे वैकेशन के बाद करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगी.

सैफ अली खान और करीना कपूर आज अपने बेटे तैमूर का बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. तीनों इस समय साउथ अफ्रीका में हैं. करीना और सैफ दोनों ही तैमूर की छोटी-छोटी चीजों का काफी ख्याल रखते हैं. पिछले दिनों करीना एक रेडियो शो में पहुंची थीं. यहां उन्होंने तैमूर का ख्याल रखने को लेकर कई बातें बतायीं.

करीना कपूर ने बताया था कि कैसे सैफ और वो अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद तैमूर का ध्यान रखते हैं. करीना कहती हैं, ‘जब मैं शूटिंग पर होती हूं तब तैमूर का ख्याल रखने की जिम्मेदारी सैफ की होती है. इस वजह से सैफ कई बार अपनी मीटिंग्स घर पर रखवाते हैं.’

Related Articles

Back to top button