JharkhandPalamu

पलामू : डॉक्टर अर्चना शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए निकला कैंडल मार्च, कल सरकारी व निजी अस्पतालों की रहेगी ओपीडी ठप

Palamu : झारखंड निवासी राजस्थान के लालसोट में डॉक्टर अर्चना शर्मा की खुदकुशी के मामले में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी कड़ी में डॉक्टर अर्चना को श्रद्धांजलि देते लिए जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में आईएमए पलामू और झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन (झासा) की पलामू इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें दर्जनों डॉक्टर के अलावा, एएनएम समेत अन्य चिकित्सा कर्मियों ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के डॉक्टर कल नहीं देखेंगे मरीज, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी रहेगी ठप

अस्पताल से छहमुहान तक किया गया मार्च

डॉक्टर अर्चना शर्मा को न्याय दिलाने के लिए निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में डॉक्टर, एएनएम एवं अन्य कर्मी शामिल हुए. पलामू सदर अस्पताल के पुराना सिविल सर्जन कार्यालय (गोलघर) से कैंडल मार्च प्रारंभ हुआ और छहमुहान तक गया जिसमें डॉ. अरूण शुक्ला, डॉ रंजन रंजन, एसएस होरो, डा. कादरी परवेज, डॉ रत्नेश कुमार, डॉ रमाशंकर, डॉ अर्चना पांडेय, डा. सतीश सिंह, डा. संजय कुमार, डा. चमन कुमार, डा. अंशुमन सागर, डा. अनवर नेजाम, डा. राजीव नयन सहित अन्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:आरा में शाहिद बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज के मौत के मामले में एसपी ने 11 जवानों को किया निलंबित

शनिवार को डॉक्टर नहीं देखेंगे रोगी

झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन (झासा) के पलामू जिला अध्यक्ष सचिव डॉ चमन कुमार, उपाध्यक्ष डॉ अंशुमन सागर एवं आईएमए के सचिव डॉ अनवर निजाम ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ अर्चना शर्मा झारखंड की ही रहने वाली थी और उनकी प्रारंभिक शिक्षा वह मेडिकल की शिक्षा रांची में ही पूरी हुई थी, जिस कारण राज्य के सभी चिकित्सकों में इस घटना को लेकर काफी रोष है.

इस घटना में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी एवं कठोर सजा दी जाए तथा इस तरह की घटना भविष्य में ना घटे इस मांग को लेकर शनिवार को पलामू में सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा कार्य बहिष्कार (आकस्मिक सेवा छोड़कर) करने का निर्णय लिया गया है. इस सिलसिले में अस्पताल उपाधीक्षक, सिविल सर्जन, उप विकास आयुक्त एवं एसपी को सूचना दे दी गयी है.

इसे भी पढ़ें:जल्द ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित होगा ये देश! वरिष्ठ मंत्री ने किया जनमत संग्रह का समर्थन

Related Articles

Back to top button