
Ranchi: डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में शुक्रवार सुबह छापेमारी में तीन मोबाइल, चिलम, लाइटर अन्य समान बरामद किया गया. 12 घंटे में यह दूसरी बार छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के क्रम में एक सुरंग की जानकारी मिली, जो फर्श की टाइल्स हटाकर गड्ढा खोदकर बनाया गया था. बाल सुधार गृह में छापेमारी नोडल सुरक्षा पदाधिकारी कर्नल जेके सिंह, बड़गाई सोओ मनोज कुमार के नेतृत्व में की गयी थी. बरामद समान सदर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. छापेमारी टीम गुरुवार को भी छापेमारी कर 13 मोबाइल, बीड़ी, खैनी सहित अन्य समान बरामद किया था.
सूचना मिली थी कि बाल कैदियों द्वारा स्विच बोर्ड में मोबाइल छुपाकर रखने की जानकारी मिली थी. नाबालिग बंदी अपने साथ पेचकस भी रखते थे और उसी पेचकस से बोर्ड खोलकर उसमें मोबाइल फोन छुपाते हैं.
इसे भी पढ़ें:झारखंड के डॉक्टर कल नहीं देखेंगे मरीज, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी रहेगी ठप
फरवरी में भी हुयी थी छापेमारी, बरामद हुए थे मोबाइल
डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में फरवरी में छापेमारी कर आधा दर्जन मोबाइल, गुटखा, सिगरेट, खैनी आदि बरामद किया था. बाल सुधार गृह के आंतरिक प्रभारी कर्नल ज्योति सिंह के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की एक टीम आपत्तिजनक सामानों को बाथरूम, कचरा आदि से बरामद किया था. इससे पूर्व पिछले साल सितंबर में डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में छापेमारी में मोबाइल, चार्जर, हेडफोन, सिगरेट और खैनी समेत कई आपत्तिजनक चीज बरामद किया था.
पिछले साल 8 जून 2021 को भी इस बाल सुधार गृह में छापेमारी की गई थी. उस दौरान पुलिस ने वहां से सिगरेट और गांजा समेत अन्य सामान बरामद किया था.
दरअसल, 7 जून को बाल सुधार गृह में रह रहे नाबालिग का नशे का सेवन करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस की विशेष टीम की तरफ से छापेमारी की गई थी.
इसे भी पढ़ें:मनरेगाः मजदूरी दर में 12 रुपये की बढ़ोतरी, अब 210 रुपये मिलेंगे
आपसी झड़प में कई बाल कैदी हुए थे जख्मी
6 फरवरी को डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में सजा काट रहे कैदी के दो गुटो में झड़प हो गयी. जिसमें करीब दो दर्जन बाल कैदी घायल हो गये. छानबीन में पता चला कि कई दिनों से करीब 25 बाल कैदी का एक गुट सबको परेशान करता था. घर से पैसे मंगाने का दबाब दिया जाता था.
आरोपी गुट के कैदियों की बात जो नहीं मानते उनके साथ मारपीट भी की जाती है. नये बाल कैदियों के साथ मारपीट करना, उनके अभिभावक से पैसे और शराब की मांग करना समेत दूसरी कई वारदातें आए दिन होती रहती है.
इसी से तंग आकर रविवार की सुबह बाल कैदियों ने हमला कर दिया. वहीं कई बार नशे के समान पहुंचाने वाले आरोपी भी पकड़े गये हैं.
इसे भी पढ़ें:आरा में शाहिद बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज के मौत के मामले में एसपी ने 11 जवानों को किया निलंबित




