
Palamu: शहर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित ज्ञान निकेतन बालिका विद्यालय के समीप शनिवार को एक मकान में आग लग गयी. आग शॉर्ट सर्किट से लगी. इससे करीब 5 लाख की संपत्ति जल जाने की जानकारी गृहस्वामी द्वारा शहर थाना में दी गयी है. स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया. अग्निशमन को सूचना दी गयी, लेकिन गलत पता बताए जाने के कारण दमकलकर्मी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंचे.
जानकारी के अनुसार आग ओम प्रकाश गुप्ता के घर में आग लगी. घटना के समय ओमप्रकाश गुप्ता किसी काम से बाहर गए हुए थे. आग लगने की जानकारी उनके बेटे ने फोन पर दी.

ओम प्रकाश के घर पहुंचने से पहले ही उसके पड़ोसियों ने तत्परता दिखाई और घर के सभी सदस्यों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला.
इसे भी पढ़ें:यमन में भी युद्ध शुरू, हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी अरब ने की भीषण बमबारी
साथ ही बगल में स्थित वाशिंग सेंटर की पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया. इसके बाद घर में आग सारा सामान जलकर राख हो गया.
ओम प्रकाश ने बताया कि नगद, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, कागजात आदि जलकर खाक हो गए हैं. आग से लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है. ओम प्रकाश ने पुलिस को दिए आवेदन में सरकारी मुआवजा दिलाने का आग्रह किया है. ओमप्रकाश एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के एजेंट हैं.
इसे भी पढ़ें:Bangla Protest: बंगभाषियों को नाराज कर गया रेलवे का यह कदम, कहा- जल्द फैसला बदले




