
Mumbai : अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत इन दिनों अभिनेत्री पायस पंडित के साथ बेहद सुर्खियों में हैं. अब वे 27 मार्च से अपनी नई फिल्म की शूटिंग गोरखपुर में करेंगे. प्रिंस सिंह राजपूत ने यूपी के जौनपूर में पायस पंडित के साथ भोजपुरी फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ की शूटिंग पूरी की. इस फ़िल्म में दोनों की केमेस्ट्री ऑन स्पॉट खूब चर्चे में रही.
यहां तक कहा गया कि बड़े पर्दे पर इनकी केमेस्ट्री आग लगाने वाली होगी. वहीं, सोशल मीडिया में भी पायस और प्रिंस की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी, जो शूटिंग लोकेशन की थी. प्रिंस के इस फ़िल्म के निर्माता सुमन पांडेय व ऋषोम पांडेय और लेखक – निर्देशक राजीव राय हैं. प्रिंस ने फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ की शूटिंग पूरी कर बताया कि फ़िल्म बेहद अच्छी बनी है. सबों ने बेहतर काम किया है. यह जब फ़िल्म रिलीज होगी तब सबको पता भी चल जाएगा. फिलहाल 27 मार्च से अब मेरी दूसरी फिल्म की शूटिंग गोरखपुर में शुरू होने वाली है. मैं अब उसकी तैयारी में जुट जाऊंगा.
प्रेम सागर का है संगीत


आपको बता दें कि फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के साथ आईशा कश्यप, आदित्य मोहन, श्यामली श्रीवास्तव, देव सिंह, गिरीश शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. फ़िल्म का संगीत प्रेम सागर सिंह ने दिया है. गीत राजीव राय एवं प्रेमसागर सिंह का है. क्रिएटिव निर्देशक शशिभाल हैं. डीओपी दीपक झा और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं.




