JamshedpurJharkhand

लघु उद्योगों के हितों के रक्षा के लिए संगठन सदैव कर रही कार्य: बलदेव भाई प्रजापति

Jamshedpur : देश भर में छोटे एवं सूक्ष्म उद्योगों की समस्याओं को देश के उच्चस्त पटल पर रखने एवं उनके समाधान करने वाली लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति पहली बार जमशेदपुर पहुंचे जहां जिला इकाई ने उनका स्वागत किया.

यहां एक बैठक का भी आयोजन किया गया जहां पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, सभी ने इस दौरान अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया. वहीं बैठक के दौरान दोनों जिले में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के वस्तु स्थिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाया.

बातचीत के क्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने कहा कि वर्ष 1994 में लघु उद्योग भारती की स्थापना हुई थी और तब से लेकर आज तक लगातार देश के सभी क्षेत्रों में संगठन का विस्तार हुआ है, और लगातार लघु उद्योगों के हितों के रक्षा के लिए संगठन कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि यहां बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की जाएगी साथ ही यहां के लघु उद्योगों की समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए इसपर भी चर्चा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें – Jharkhand: एक साल में 9.7 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाएं सखी मंडल से जुड़ी

Related Articles

Back to top button