
Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में भी गौ तस्करी का खेल जारी है. इस बीच आदित्यपुर थाना के सामने स्थित पीएचईडी कॉलोनी में तस्करों से एक मवेशी को मुक्त कराया गया. हालांकि इस बीच तस्कर भी गौ रक्षकों के कब्जे में आ गया था, हालांकि वह बाद में गौ रक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया.
बताया जाता है कि शुक्रवार को कॉलोनी से मवेशी ले जा रहे एक व्यक्ति पर गौ रक्षकों की नजर पड़ी. शक होने पर उन्होंने उस व्यक्ति को रोककर पूछताछ की तो पता उसने पांच सौ रुपये में कॉलोनी से मवेशी खरीदने की बात कही. तभी गौ रक्षकों ने उस व्यक्ति को मवेशी के मालिक को बुलाने कहा. इस पर थोड़ी देर उस व्यक्ति ने तो टाल-मटोल किया. फिर मौका देखकर वह कॉलोनी के पीछे वाले गेट से निकलकर फरार हो गया. उसके बाद गौ रक्षकों ने मवेशी को थाने में लाकर बांध दिया है. मामले की शिकायत आदित्यपुर पुलिस को की गई है. पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : सिदगोड़ा से नाबालिग ले भागा, पंखुर मुखी समेत अन्य की तलाश




