
Ranchi: राजधानी रांची के वीवीआइपी इलाके में से एक अशोक नगर में लूटपाट करने पहुंचे अपराधी ने एक बुजुर्ग महिला की चाकू मार कर हत्या कर दी. अशोक नगर रोड नम्बर 4 स्थित घर में महिला अकेला थी. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर 4 में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला नाम मालम्बिका बताया गया है. वह अपने घर में अकेली थीं. उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलने पर अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान में जुटी है.



