
Potka: रामकृष्ण जन्म महोत्सव के दूसरे दिन रात में माताजी आश्रम हाता में पदावली कीर्तन का आयोजन किया गया. इसके पूर्व शाम को नवनिर्मित रामकृष्ण मंदिर में ठाकुरजी की संध्या आरती हुई. अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का अधिवास हुआ. शंकर चंद्र गोप ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया. रात में पदावली कीर्तन शुरू हुआ. पदावली कीर्तन में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की कीर्तनिया नयना दास ने गीत प्रस्तुत किए. पदावली कीर्तन का विषय था प्रभाष यज्ञ. पदावली एक बहुत प्राचीन भक्ति संगीत का कार्यक्रम है, जो भगवान श्रीकृष्ण और महाप्रभु चैतन्य देव की जीवन लीला पर आधारित है. नयना दास को यंत्र संगीत के श्रीखोल में कांचन वीरबंशी और प्रशांत घोष हारमोनियम पर, काजल कर्मकार करताल पर, रघुनाथ दास ऑर्गन पर व गदाधर दास ने उनका साथ दिया. माताजी आश्रम में पदावली संगीत सुनने के लिए विभिन्न गांव के भक्तों की भीड़ उमड़ी. पूरा माताजी आश्रम भक्तिमय हो गया. नयना दास की पदावली सुनकर भक्तगण राधे राधे करते हुए झूम उठे. पदावली कीर्तन के बाद माताजी आश्रम की ओर से सभी श्रताओं को और कलाकारों को धन्यवाद दिया गया.
इसे भी पढ़ें: Tata Power इंप्लाइज यूनियन का चुनाव: 16 उम्मीदवारों में से 10 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे




