JharkhandKoderma

कोडरमा गोशाला में लगी मशीन, गोबर से बनेगी लकड़ी

Koderma: कोडरमा गोशाला के प्रांगण में बुधवार को गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन लगाई गई. इस मशीन को लाने का प्रयास गौशाला कमेटी काफी दिनों से कर रही थी. इस कार्य को सार्थक बनाने के लिए श्याम महोत्सव के अवसर पर पोद्दार परिवार की ओर से इस मशीन को गौशाला को सुपुर्द किया गया. इस मशीन के लगने से पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और पेड़ों की कटाई में कमी आएगी. इस मशीन से लगभग 400 पीस प्रति घंटा 4 फीट लंबा 4 इंची मोटा 10 प्रतिशत लकड़ी बुरादा गोबर में मिलाकर लकड़ी का निर्माण किया जा सकता है. इस लकड़ी का उपयोग खाना बनाने, शुभ कार्य करने एवं दाह संस्कार में उपयोग में लाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में 17 और 18 मार्च को होली की छुट्टी, 19 मार्च की छुट्टी पर अब तक नहीं निकला कोई आदेश

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री कोडरमा गौशाला समिति अध्यक्ष प्रदीप केड़िया, उपाध्यक्ष महेश दारूका, सचिव ओम खेतान, संयुक्त सचिव अरुण मोदी, कार्यकारिणी उमाशंकर जगजानी उपस्थित थे. वहीं पोद्दार परिवार की ओर से गिरधारी लाल पोदार, राजकुमार पोदार, शीतल पोद्दार, महेश पोद्दार, पवन पोद्दार, आयुष कुमार आदि उपस्थित थे.

इस मशीन के लगने से गौशाला की आय में कुछ वृद्धि होगी साथ ही कुछ लोगों के लिए रोजगार भी सृजन होगा. अंत में पूरे कोडरमा गोशाला समिति की ओर से पोद्दार परिवार के प्रति इस कार्य के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया.

इसे भी पढ़ें:रामगढ़ : ट्रैक्टर में अगलगी की घटना के बाद बालू ढुलाई ठप, घटना को कवर कर रहे पत्रकार के साथ पुलिस ने की मारपीट

Related Articles

Back to top button