
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित ओल्ड सुभाष कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने मनोज कुमार (53) को उसके घर से गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उसके पास से कई तरह की नशीली दवाइयां बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक मामला प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की अवैध ढंग से खरीद बिक्री करने का है. इस संबंध में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ मानगो थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस की छापेमारी टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-वन) कर रहे थे. बता दें कि शहर में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जोरशोर से चल रहा है. उसी के तहत यह गिरफ्तारी भी की गई है. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें-Jamshedpur: सुबह से शाम तक रेस रह रहे एसएसपी साहेब, हाथ क्या आया, आप भी जानें




