DhanbadJamshedpurJharkhand

SE Railway Latest News: फ‍िर चलेगी धनबाद-टाटानगर स्‍वर्णरेखा एक्‍सप्रेस, जान‍िए कब से शुरू होगा पर‍िचालन और क‍िन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

Jamshedpur : धनबाद और टाटानगर के बीच सफर करनेवाले लोगों के ल‍िए अच्‍छी खबर है. कोरोना की वजह से बंद धनबाद-टाटानगर डेली एक्‍सप्रेस ट्रेन का पर‍िचालन एक मई से शुरू करने का फैसला दक्षिण – पूर्व रेलवे ने ल‍िया है. इस बाबत जानकारी दक्ष‍िण-पूर्व रेलवे के आधिकार‍िक ट्व‍िटर हैंडल से साझा की गई है.
दी गई जानकारी के अनुसार 13301 धनबाद-टाटानगर स्‍वर्णरेखा एक्‍सप्रेस धनबाद से प्रत‍िद‍िन सुबह 05.35 बजे रवाना होगी. वही 13302 टाटानगर-धबनबाद एक्‍सप्रेस टाटानगर से प्रत‍िद‍िन अपराह्रन 01.50 बजे रवाना होगी. इसका ठहराव आद्रा, अनारा, पुरुल‍िया तथा चांड‍िल स्‍टेशन पर होगा.
186 क‍िलोमीटर की दूरी करेगी तय


स्‍वर्णरेखा एक्‍सप्रेस धनबाद और जमशेदपुर के बीच डेली एक्‍सप्रेस सेवा है. यह ट्रेन रोजाना 186 क‍िलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह दूरी पांच घंटा 40 म‍िनट में तय होगी. ट्रेन की रफ्तार औसतन 32 क‍िलोमीटर प्रत‍ि घंटे होगी. इस ट्रेन में एसी चेयर कार, सेकेंड क्‍लास सीट‍िंग और सामान्‍य कोच होंगे.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : सावधान, शहर और आस-पास के क्षेत्र भी कुत्तों के आतंक से अछूते नहीं, रोज 10-12 लोगों को बना रहे शिकार

Related Articles

Back to top button