
Ranchi: दुमका रेलवे स्टेशन पर मुलभूत सुविधाओं की कमी है. पूर्व मंत्री सह भाजपा नेत्री डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के पीएससी के केंद्रीय सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उपराजधानी दुमका को रेल सेवा से जोड़ने का काम किया. परंतु लगभग 11 वर्ष बीतने के बाद भी दुमका रेलवे स्टेशन कई मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सदस्य को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि दुमका से दिल्ली, पटना के लिए रेल सेवा मिले.
इसे भी पढ़ें : JHARKHAND: आदिवासी बहुल राज्य झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आदिवासी कोटे की 91 प्रतिशत सीटें रह जाती हैं खाली
रेलवे स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो. रेलवे स्टेशन के आसपास तेजी से फैल रहे प्रदूषण को कम करने की मुकम्मल व्यवस्था, पार्किंग की स्थाई व्यवस्था, सभी जगहों के लिए रेल टिकट की बुकिंग की सुविधा, स्वरोजगार के लिए वेंडर की बहाली ,वी आई पी लॉऊज की व्यवस्था, यात्री सुरक्षा, लोकल ट्रेन में शौचालय व पानी की सुविधा, रेलवे स्टेशन में स्क्लेटर की व्यवस्था एवं शिशुओं लिए दूध पिलाने हेतु महिलाओं के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की जानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : घोषणा पत्र के किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सकी सरकार : अनंत ओझा




