
Patna : सोमवार को जनाधिकार पार्टी के राजभवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल के साथ-साथ लाठीचार्ज भी किया.
गौरतलब है कि प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, अपराध व बेरोजगारी के मुद्दे पर पर जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राजभवन मार्च का आह्वान किया था. राजभवन मार्च के लिए राजधानी पटना समेत राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने आये थे.
मार्च के दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को जेपी गोलंबर के पास रोक दिया. जिसपर कार्यकर्ता प्रशासन द्वारा बनाये गये बैरिकेटिंग को हटाकर अंदर जाना चाह रहे थे. इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया. पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही लाठी चार्ज भी किया गया.
इसे भी पढ़ें : JHARKHAND: आदिवासी बहुल राज्य झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आदिवासी कोटे की 91 प्रतिशत सीटें रह जाती हैं खाली




