JharkhandRanchi

जिमाकॉन 2022 में बोले स्वास्थ्य मंत्री, कहा- देर हो रही है लेकिन झारखंड में लागू होगा एमपीए

Ranchi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रांची के तत्वावधान में 6 मार्च को जिमकॉन का आयोजन किया गया. झारखंड निर्माण के बाद यह पहला कॉन्फ्रेंस था जिसमें राष्ट्रीय स्तर के डॉक्टर शामिल हुए. कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में रामगढ़ की डॉ सांत्वना शरण को विमेंस डॉक्टर विंग की राष्ट्रीय शाखा में इस्ट जोन वाइस चेयरपर्सन के पद की जिम्मेवारी दी गई. डॉ शरण अब महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

डॉक्टर मेरे परिवार के सदस्य – बन्ना

मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुमका गया था, लेकिन आप लोगों से हमारा ऐसा लगाव है कि मैं वहां से आने के बाद यहां आ गया. डॉक्टर मेरे परिवार के सदस्य है. साथ ही कहा कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट कैबिनेट में रखा था, लेकिन मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने इसमें कुछ बदलाव करने की बात कही. आज देर भले ही हो रही है लेकिन एमपीए लागू किया जाएगा.

क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन की कही बात

वहीं क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट पर मंत्री ने कहा कि मैं आपकी बातों को समझता हूं और आपको हमारी बातों को समझना होगा. इसमें कुछ परेशानियां जरूर है लेकिन इसमें संसोधन सरकार के स्तर से किया जाएगा. उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना काल में ऐसे हॉस्पिटल धन अर्जन तो जरूर किया, लेकिन अपने हॉस्पिटल के कर्मचारियों को अतिरिक्त मानदेय नहीं दिया. बतौर इस विभाग के सहयोगी के नाते डॉक्टर्स के हर दर्द को समझने का काम किया है.

इसे भी पढ़ें यूपी चुनाव का अंतिम चरण, 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग जारी

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि मुझे आज भी लगता है कि बिहार-झारखंड एक है. मैं किसान का बेटा हूं और निर्विरोध आईएमए का अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने कहा कि मैं झारखंड से हमेशा से जुड़ा हुआ हूं. आईएमए के प्रेसिडेंट की बागडोर संभालते ही दिल्ली में चिकित्सकों ने हड़ताल कर दिया था, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर हड़ताल खत्म करवाया. उन्होंने मंच से मांग करते हुए कहा कि झारखंड में क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन करते हुए 50 बेड से कम के अस्पताल को इससे बाहर रखा जाए.

वहीं झारखंड से भी काफी संख्या में डॉक्टर ने इस कांफ्रेंस का हिस्सा लिया. इस दौरान सर्जनी डॉ अजीत ने हॉस्पिटल को आगे बढ़ाने को लेकर प्रेजेंटेशन दिया. वही डॉ वी. के. जगनानी समेत कई अन्य ने भी पेपर प्रेजेंट किया. इस कांफ्रेंस का थीम रखा गया था “लेट्स लर्न फ्रॉम इच अदर”.

Related Articles

Back to top button